लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने अपनी स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत ब्लैक फंगस बीमारी को भी शामिल किया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 21:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पताल अब म्यूकोर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के मरीजों को भी नकदरहित स्वास्थ्य योजना के तहत सर्जरी के लिए निजी अस्पतालों में भेज सकते हैं। ऑपरेशन की आवंटित तारीख सात दिनों से अधिक होने पर इस पर अमल किया जा सकेगा। दिल्ली सरकार द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

आदेश में कहा गया है कि म्यूकोर माइकोसिस (काला कवक) एक जानलेवा बीमारी है जिसके लिए तत्काल और समय पर इलाज की आवश्यकता होती है। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में म्यूकोर माइकोसिस से संबंधित सर्जरी करने की क्षमता सीमित है।

उसमें कहा गया कि इसे देखते हुए, स्वास्थ्य मंत्री-सह-दिल्ली आरोग्य कोष के अध्यक्ष ने मंजूरी दी है कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में म्यूकोर माइकोसिस के इलाज के लिए पात्र रोगियों को नकदरहित सर्जरी योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भेजा जा सकता है यदि संबंधित दिल्ली सरकार के अस्पताल में सर्जरी की आवंटित तिथि सात दिनों से अधिक की है।

इस योजना के तहत केवल दिल्ली के निवासी ही लाभ उठा सकते

म्यूकोर माइकोसिस के उन लोगों में अधिक होने की आशंका है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कोविड, मधुमेह, गुर्दे की बीमारी, यकृत या हृदय संबंधी विकारों, बुढ़ापे से संबंधित बीमारियों समेत अन्य बीमारियों के कारण कम हो गई है। यदि ऐसे रोगियों को स्टेरॉयड दिया जाता है, तो उनकी प्रतिरोधक क्षमता और कम हो जाती है, जिससे कवक पनपने लगता है।

दिल्ली आरोग्य कोष के तहत, दिल्ली सरकार सरकारी अस्पतालों में किसी भी बीमारी के इलाज के लिए जरूरतमंद पात्र रोगियों को पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है