लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने शराब की ‘होम डिलिवरी’ की अनुमति दी, विपक्ष ने आलोचना की

By भाषा | Updated: June 1, 2021 23:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून दिल्ली सरकार द्वारा आबकारी नियमों में संशोधन करने के बाद शीघ्र ही दिल्लीवासी मोबाइल ऐप या वेबसाइट के माध्यम से शराब की होम डिलीवरी के लिए आर्डर कर सकते हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही संशोधित नियम लागू हो गये लेकिन नयी सुविधाओं को अभी कुछ वक्त लगेगा क्योंकि सरकार को नयी आबकारी नीति अधिसूचित करके या अलग अलग शर्तें जारी करके विभिन्न प्रावधानों के क्रियान्वयन की तारीखें तय करनी होगी।

दिल्ली उत्पाद शुल्क (संशोधन) नियम, 2021 सोमवार को अधिसूचित किया गया जो आवश्यक लाइसेंस धारकों को खुली जगहों जैसे छतों, क्लबों के आंगनों, बार और रेस्तरां में शराब परोसने की भी अनुमति देती है। ग्राहकों के पास बोतलों में भी शराब पाने का विकल्प होगा।

लेकिन यह ऐसे प्रतिष्ठानों की ही यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी कि कोई ग्राहक परोसी गयी बोतल वहां से लेकर नहीं जाए।

इस कदम से सरकार का राजस्व यकीनन बढ़ेगा। कोविड-19 के कारण 19 अप्रैल से लगे लॉकडाउन के कारण दिल्ली की अर्थव्यवस्था संकट से जूझ रही है।

अधिसूचना के मुताबिक लाईसेंसधारक केवल तभी शराब घर तक पहुंचाएगा जब ऐप या पोर्टल के जरिए खरीद का आदेश आता है। कार्यालयों, संस्थानों एवं छात्रावासें में शराब नहीं पहुंचायी जाएगी।

भारतीय मादक पेय कंपनियों के संघ (सीआईएबीसी) ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है।

सीआईएबीसी के महानिदेशक विनोद गिरि ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हम लंबे समय से इसकी ही मांग कर रहे थे। पिछले महीने भी, हमने सरकार से दिल्ली में शराब की ‘होम डिलिवरी’ की अनुमति देने का अनुरोध किया था। कई राज्यों में यह सुविधा है और इसके कोई प्रतिकूल प्रभाव सामने नहीं आए हैं।’’

दिल्ली वित्त विभाग द्वारा उपराज्यपाल के नाम जारी अधिसूचना में कहा गया है कि होटलों में, लाइसेंसधारी उस कमरे के अलावा किसी अन्य स्थान पर शराब नहीं परोसेगा, जिसमें ऑर्डर करने वाला व्यक्ति रह रहा हो।

सरकार ने औषधि युक्त शराब की बिक्री की भी अनुमति दी है।

विपक्षी भाजपा एवं कांग्रेस ने सरकार के इस कदम की आलोचना की है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, ‘‘ महामारी के इस वक्त जब सरकार को स्वास्थ्य एवं मेडिकल सेवाओं को सुधारने की कोशिश करनी चाहिए थी तब वह शराब लोगों के घर तक पहुंचाने में व्यस्त है।’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार कोविड-19 महामारी से निपटने के बजाय शराब को घर तक पहुंचाने में व्यस्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर