लाइव न्यूज़ :

दिल्लीवासियों को घर बैठे ये सुविधा उपलब्ध कराएगी केजरीवाल सरकार, लेकिन देने पड़ेंगे 50 रुपये

By भाषा | Updated: July 15, 2018 15:32 IST

दिल्ली सरकार ने इस महीने की शुरूआत में एक एजेंसी को यह काम सौंपने के प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। यह कंपनी राष्ट्रीय राजधानी में परियोजना के क्रियान्वयन के लिए बिचौलिये का काम करेगी।

Open in App

नई दिल्ली, 15 जुलाईः दिल्ली सरकार अगले महीने से दिल्लीवासियों को 50 रुपये के अतिरिक्त शुल्क पर जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और राशन कार्ड जैसी 100 लोक सेवाओं को लोगों के घरों पर उपलब्ध कराएगी। सीएम केजरीवाल मंत्रिमंडल की हाल ही में हुई बैठक के ब्योरे के अनुसार बिचौलिया एजेंसी द्वारा किये गये प्रत्येक सफल लेनदेन के एवज में नागरिकों से 50 रुपये, सुविधा शुल्क वसूलने के प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी है।

दिल्ली सरकार ने इस महीने की शुरूआत में एक एजेंसी को यह काम सौंपने के प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। यह कंपनी राष्ट्रीय राजधानी में परियोजना के क्रियान्वयन के लिए बिचौलिये का काम करेगी।

अगस्त में शुरू होने वाली घर पहुंच सेवा के तहत आप सरकार अपने विभिन्न विभागों की करीब 100 जन सेवाओं को दिल्ली के नागरिकों के घरों तक पहुंचाएगी। सरकार का दावा है कि दिल्ली के किसी भी नागरिक को इस योजना के तहत सूचीबद्ध सेवाओं के लिए कतार में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा।

योजना के अनुसार एजेंसी के माध्यम से मोबाइल सहायक नियुक्त किये जाएंगे। एजेंसी कॉल सेंटर भी स्थापित करेगी। इस योजना के तहत अनेक सेवाएं आएंगी जिनमें जाति प्रमाणपत्र, पानी का नया कनेक्शन, आय प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, विवाह प्रमाणपत्र, आरसी में पता परिवर्तन आदि शामिल हैं।

उदाहरण के लिए यदि किसी को नये ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना है तो वह एक निश्चित कॉल सेंटर पर फोन करके अपना ब्योरा देगा। उसके बाद एजेंसी एक मोबाइल सहायक को काम सौंपेगी जो आवेदक के घर जाकर जरूरी विवरण और कागजात लेगा। आवेदक को एक बार ड्राइविंग परीक्षण के लिए एमएलओ दफ्तर जाना होगा।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया