लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में जीका मामलों को लेकर दिल्ली सरकार सतर्क: सिसोदिया

By भाषा | Updated: November 6, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पिछले दो सप्ताह में जीका वायरस के कई मामले सामने आने के बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि शहर सरकार सतर्क है और घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है।

दिल्ली उत्तर प्रदेश के साथ भी एक सीमा साझा करता है, और कई लोग काम या अन्य उद्देश्यों के लिए दोनों प्रदेशों में आते-जाते हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा था कि कानपुर में जीका वायरस के तीस और मामले सामने आये है जिससे कानपुर जिले में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 66 हो गई है, जिसमें भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के नौ जवान शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, संक्रमित लोगों में 45 पुरुष और 21 महिलाएं हैं। कानपुर में पहला मामला 23 अक्टूबर को सामने आया था जब आईएएफ के वारंट अधिकारी जीका वायरस से संक्रमित पाये गये थे।

सिसोदिया से शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर कहा कि दिल्ली सरकार उत्तर प्रदेश में जीका वायरस के मामलों के प्रति सतर्क और सजग है।

जीका एक मच्छर जनित वायरस है और इसलिए, मच्छरों से बचाव करना इससे सुरक्षित रहने का उपाय है।

स्वास्थ्य अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और औद्योगिक शहर में जीका वायरस के लिए घर-घर जाकर नमूने लेने और जांच सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया