लाइव न्यूज़ :

सीएम केजरीवाल ने कहा- मोबाइल वैन के जरिए प्याज बेचने की दिल्ली सरकार की योजना बेहद सफल रही

By भाषा | Updated: October 15, 2019 06:02 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि मोबाइल वैन के जरिए प्याज की आपूर्ति कराने की योजना बहुत सफल रही।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि मामूली कीमत पर सब्जी बेचने के लिए उनकी सरकार का कार्यक्रम बेहद सफल रहा है। इससे पहले भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की आसमान छूती कीमतों पर अंकुश लगाने में दिल्ली सरकार पर विफलता का आरोप लगाया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि मामूली कीमत पर सब्जी बेचने के लिए उनकी सरकार का कार्यक्रम बेहद सफल रहा है। इससे पहले भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की आसमान छूती कीमतों पर अंकुश लगाने में दिल्ली सरकार पर विफलता का आरोप लगाया था। अगस्त की शुरुआत में जैसे ही प्याज की कीमतों में तेज इजाफा हुआ, दिल्ली सरकार ने मोबाइल वैन के जरिए 23.90 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचने के लिए योजना शुरू की।

केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि मोबाइल वैन के जरिए प्याज की आपूर्ति कराने की योजना बहुत सफल रही। उन्होंने बताया, “खाद्य विभाग के मुताबिक प्याज की बिक्री में मोबाइल वैन बेहद सफल रहीं। पहले हर विधानसभा में एक वैन को भेजा गया था, लेकिन अब प्रत्येक वार्ड में वैन को भेजा जा रहा है और करीब 250 वैन के जरिए प्याज बेचा जा रहा है।”

इससे पहले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया था कि वह प्याज और टमाटर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को रोकने में असफल रही। 

 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया