लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पेरेंट्स को बड़ी राहत, निजी स्कूलों की फीस में 15 फीसद की कटौती, फीस नहीं देने पर भी नहीं कटेगा नाम

By अभिषेक पारीक | Updated: July 2, 2021 07:07 IST

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि निजी स्कूल लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों द्वारा उपयोग नहीं की गई सुविधाओं के सिलसिले में 15 फीसद कटौती के साथ मासिक आधार पर फीस वसूल सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने निजी स्कूलों की फीस में 15 फीसद की कमी की है। विद्यार्थियों द्वारा उपयोग नहीं की गई सुविधाओं को लेकर कटौती की गई है। फीस नहीं देने पर भी स्कूल विद्यार्थी का नाम नहीं काट सकता है। 

कोरोना काल में बहुत से लोगों के सामने कई तरह की परेशानियां हैं। इनमें से कई लोग उद्योग-धंधों के ठप होने से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। कई लोगों के लिए अपने बच्चों की फीस भरना भी बड़ी चुनौती है। ऐसे पेरेंट्स के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ी राहत दी है और निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने निजी स्कूलों की फीस में 15 फीसद की कमी की है। 

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि निजी स्कूल लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों द्वारा उपयोग नहीं की गई सुविधाओं के सिलसिले में 15 फीसद कटौती के साथ मासिक आधार पर फीस वसूल सकते हैं। 

फीस नहीं दी तो भी नहीं कटेगा नाम

इसके साथ ही सरकार ने यह भी कहा है कि यदि किसी विद्यार्थी के अभिभावक वर्तमान मुश्किल परिस्थितियों के चलते फीस देने में असमर्थ हैं तो विद्यालय प्रबंधन उस विद्यार्थी को किसी वर्तमान गतिविधि में भाग लेने से नहीं रोक सकता है और न ही उसका नाम काट सकता है। 

सरकार ने जारी किया आदेश

इसे लेकर सरकार ने एक बयान जारी किया है। जिसमें सरकार ने कहा, 'भ्रम दूर करते हुए और अभिभावकों को राहत प्रदान करते हुए दिल्ली सरकार ने 2020-21 के अकादमिक वर्ष में निजी विद्यालयों द्वारा मंजूर मदों के तहत मासिक आधार पर फीस में 15 फीसद कटौती के साथ फीस वसूलने का आदेश जारी किया है।' 

ज्यादा वसूली फीस लौटानी होगी

इसके साथ ही सरकार ने आदेश दिया है कि यदि किसी स्कूल ने पेरेंट्स से ज्यादा फीस वसूली है तो स्कूलों को पैसे लौटाने होंगे या फिर आगामी साल में इस राशि को एडजस्ट किया जाएगा। 

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र