लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को 18-44 आयुवर्ग के लिए कोवैक्सीन की 28900 और खुराक मिली: आतिशी

By भाषा | Updated: June 10, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून आप विधायक आतिशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली को 18-44 आयु वर्ग के लिए बुधवार को कोवैक्सीन की 28,900 और खुराक मिली और यह भंडार अगले चार दिनों में दूसरी खुराक लेने के लिए पात्र लोगों के लिए पर्याप्त होगा।

आतिशी ने कहा कि इस समय दिल्ली में इस वर्ग के लिए कोवैक्सीन की 50,110 से अधिक खुराक भंडार में हैं।

आतिशी ने कहा कि इस आयुवर्ग के लिए कोविशील्ड की 1.24 लाख खुराक उपलब्ध हैं और ये आठ दिनों तक चल सकती हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को दिल्ली में टीके की 47,978 खुराकें दी गईं।

16 जनवरी को कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक दिल्ली में कुल 58,30,579 खुराक दी जा चुकी हैं। इसमें से 13,63,193 लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी हैं।

आप नेता ने कहा कि राजधानी में कोवैक्सीन की 28,620 खुराक और कोविशील्ड की 5,20,860 खुराक 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भंडार में हैं। उन्होंने कहा कि ये क्रमशः दो दिन और 26 दिन तक चल सकते हैं।

आतिशी ने यह भी कहा कि दिल्ली के लोगों को यह जानने का अधिकार है कि कितनी खुराक कितने दिन के लिए उपलब्ध है और कहां।

उन्होंने कहा, ‘‘हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि भंडार के बारे में जानकारी छिपाने के बजाय पर्याप्त टीके उपलब्ध कराने पर ध्यान दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों