लाइव न्यूज़ :

दिल्ली बच्ची दुष्कर्म मामला : आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 01:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त दिल्ली में नौ वर्षीय दलित बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने वाले चारों आरोपियों को सोमवार को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के ओल्ड नांगल गांव में एक अगस्त को नौ वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी, उसके माता-पिता का आरोप है कि बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी और श्मशान घाट के एक पंडित ने बलपूर्वक उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था।

बच्ची के माता-पिता सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ ओल्ड नांगल गांव इलाके में सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर दोषियों को मृत्यु दंड दिए जाने की मांग कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने सड़क खाली करा ली।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस मामले में चारों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी। पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने दो बार श्मशान घाट का दौरा किया था। पुलिस ने इससे पहले कहा था कि पीड़िता की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी में दुष्कर्म का आरोप जोड़ा गया है।

बच्ची अपने माता-पिता के साथ श्मशान घाट के सामने किराए के मकान में रहती थी। एक अगस्त की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह श्मशान घाट के कूलर से पानी लेने गई थी।

शाम करीब छह बजे श्मशान घाट के पुजारी राधेश्याम और दो-तीन अन्य लोगों ने बच्ची की मां को मौके पर बुलाया। उन्होंने बच्ची का शव उसकी मां को दिखाते हुए दावा किया कि पानी लेने के दौरान उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गयी। उसकी बायीं कलाई और कोहनी के बीच जलने के निशान थे और उसके होंठ भी नीले हो गए थे।

पुजारी और अन्य लोगों ने उसकी मां को यह कहते हुए पीसीआर कॉल करने से मना किया कि पुलिस इसका मामला बनाएगी और पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर लड़की के अंगों को चुरा लेंगे, इसलिए उसका अंतिम संस्कार करना बेहतर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां