लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को आवश्यकता से कम ऑक्सीजन मिल रही: अधिकारी

By भाषा | Updated: April 26, 2021 00:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को उसकी आवश्यकता से काफी कम चिकित्सीय ऑक्सीजन प्राप्त हुई है। दिल्ली को रोजाना 700 मिट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता है।

इस मुद्दे पर जहां केंद्र और शहर की सरकार जुबानी जंग में उलझी है, वहीं शहर के अस्पतालों, खासकर निजी अस्पतालों को कोविड के गंभीर मरीजों के लिए चिकित्सीय ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

इससे पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा, “ केंद्र सरकार ने दिल्ली का (ऑक्सीजन) कोटा प्रतिदिन 480 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 490 मीट्रिक टन कर दिया है। लेकिन हमें अभी पूरा कोटा नहीं मिला है। फिलहाल, हमें रोजाना 330-335 मीट्रिक टन की आपूर्ति मिल रही है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार को केंद्र से बहुत समर्थन मिल रहा है और दोनों ऑक्सीजन आपूर्ति की समस्या को हल करने के लिए उचित तरीके से समन्वय कर रहे हैं।

केजरीवाल ने शनिवार को देश के राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर ऑक्सीजन और टैंकरों से दिल्ली की मदद करने का आग्रह भी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों