लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को पांच मई को मिली 730 टन ऑक्सीजन, त्राहिमाम संदेशों में आई काफी कमी : राघव चड्ढा

By भाषा | Updated: May 6, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली को पांच मई को अब तक की सर्वाधिक 730 टन ऑक्सीजन मिली और इस कारण अस्पतालों से मिलने वाले त्राहिमाम संदेशों में काफी कमी दर्ज की गई।

उन्होंने हालांकि कहा कि 730 टन ऑक्सीजन में से लगभग 250 टन ‘‘हमारे नियमित स्रोतों से नहीं आई। यह एक तदर्थ प्रबंध से आई। मैं केंद्र सरकार से इसे स्थायी प्रबंध में तब्दील करने की अपील करता हूं।’’

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष चड्ढा ने दैनिक ऑक्सीजन बुलेटिन प्रस्तुत करते हुए कहा कि 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आपूर्ति से अस्पतालों से मिलने वाले त्राहिमाम संदेशों में महत्वपूर्ण कमी आई।

चड्ढा ने कहा, ‘‘हमें बुधवार को 16 त्राहिमाम संदेश मिले, जबकि इससे पूर्व हमें 40-50 त्राहिमाम संदेश मिल रहे थे।’’

आप विधायक ने कहा, ‘‘हमें हर रोज 976 टन ऑक्सीजन की आवश्यकता है। मैं केंद्र सरकार से हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि हमें वह प्रतिदिन 730 टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल