लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को 440 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिला, जबकि उसका कोटा 590 मीट्रिक टन का है : सिसोदिया

By भाषा | Updated: May 3, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार निजी क्षेत्र सहित कई प्रतिष्ठानों/संस्थानों से बिस्तरों और ऑक्सीजन के लिए मदद मांग रही है।

उन्होंने कहा कि रविवार तक राष्ट्रीय राजधानी को ‘‘440 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिला है जो आवंटित कोटा 590 मीट्रिक टन और दिल्ली के लिए आवश्यक 976 मीट्रिक टन से बहुत कम है।’’

केन्द्र सरकार ने ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए शनिवार को दिल्ली के लिए ऑक्सीजन का कोटा 490 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 590 मीट्रिक टन कर दिया।

दिल्ली सरकार शहर में कोविड-19 मरीजों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार से 976 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग कर रही है।

कोविड-19 प्रबंधन के लिए नोडल मंत्री सिसोदिया ने कहा, ‘‘यह आवश्यक है कि हमें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिले और बिस्तरों की संख्या बढ़ायी जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार विभिन्न लोगों से ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए मदद मांग रही है, जिसमें सेना से ट्रक मांगना और डीआरडीओ से 500 बिस्तरों की मांग शामिल है।’’

सिसोदिया ने कहा, ‘‘लेकिन हमें दिल्ली में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल मदद की जरुरत है और हम इसे लेकर निजी संस्थानों, सामाजिक क्षेत्रों और केन्द्र सरकार के संपर्क में हैं।’’

दक्षिण दिल्ली के बत्रा अस्पताल में शनिवार दोपहर करीब 80 मिनट तक ऑक्सीजन आपूर्ति बंद होने के कारण एक वरिष्ठ डॉक्टर सहित 12 लोगों की मौत हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे