लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को कोविशील्ड की 2.67 लाख खुराकें मिली, कोवैक्सीन का भंडार खत्म : आतिशी

By भाषा | Updated: May 12, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली को 11 मई को कोविशील्ड टीके की 2.67 लाख से अधिक खुराकें मिलीं, लेकिन उसके पास कोवैक्सीन का भंडार पूरी तरह समाप्त हो चुका है।

उन्होंने कहा कि 18-44 आयु वर्ग के लिए कुछ टीकाकरण केंद्रों को बुधवार से अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।

आतिशी ने “टीकाकरण बुलेटिन” प्रस्तुत करते हुए कहा, ‘‘सुबह में उपलब्ध कोवैक्सीन की करीब 16,000 खुराकें 44 केंद्रों पर दी गईं। बुधवार की शाम के बाद से इन केंद्रों को भी बंद कर दिया जाएगा।”

आतिशी ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार हस्तक्षेप करेगी और 18-44 आयु वर्ग के लिए कोवैक्सीन की खुराकें उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने कहा, “जल्द ही इस वर्ग के लाभार्थियों को कोवैक्सीन की दूसरी खुराक देने का समय आ जाएगा।”

आतिशी ने कहा कि 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविशील्ड की 4.18 लाख खुराकें हैं। ये नौ दिन तक चलेंगी।

उन्होंने कहा, राष्ट्रीय राजधानी को मंगलवार शाम को कोविशील्ड की 2.67 लाख से अधिक खुराकें प्राप्त हुईं।

आप विधायक ने कहा, “हालांकि, बुधवार शाम के बाद से 18-44 आयु वर्ग के लिए कोवैक्सीन की कोई खुराक नहीं बचेंगी और ऐसे सारे केंद्रों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा।”

दिल्ली के पास 45 वर्ष से अधिक के लोगों, स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए फिलहाल कोवैक्सीन की चार दिन की और कोविशील्ड की तीन दिन की खुराक है।

‍उन्होंने कहा कि मंगलवार को शहर में 1.28 लाख खुराकें दी गईं।

बुलेटिन के मुताबिक 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से दिल्ली में सभी श्रेणियों में लाभार्थियों को टीकों की कुल 41.64 लाख खुराकें दी जा चुकी हैं।

दिल्ली को अब तक 18-44 आयु वर्ग के लिए कोरोना वायरस टीके की 8.17 लाख खुराकें प्राप्त हो चुकी हैं और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए 43 लाख से अधिक खुराकें मिल चुकी हैं।

स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 470 केंद्रों पर टीके दिए गए हैं जबकि 18-44 आयु वर्ग के लाभार्थियों को 394 केंद्रों पर टीके लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू