लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मंगोलपुरी में गैस सिलेंडर में विस्फोट, 13 लोग घायल

By भाषा | Updated: June 19, 2021 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में स्थित एक घर में शनिवार को गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 13 लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को शाम छह बजकर 44 मिनट पर सिलेंडर में धमाके की सूचना मिली। धमाके के चलते लगी आग पर काबू पा लिया गया है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने कहा कि गणेश नाम के व्यक्ति के घर में विस्फोट उस समय हुआ जब उसकी पत्नी सावित्री सिलेंडर बदल रही थी और गैस लीक होने के चलते यह फट गया।

पुलिस ने कहा कि इस घटना में सावित्री, सचिन, गीता, प्रिंस, लक्ष्मी, विनोद, विवेक, छतरपाल, संजू, संध्या, निर्मला, महिमा और मोनिष्का घायल हो गए जिन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि अधिक झुलस जाने के कारण बाद में सावित्री, सचिन, गीता और प्रिंस को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो