लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: शाहदरा में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 30, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में बुधवार को एक घर में सिलेंडर में विस्फोट होने से 45 वर्षीय महिला और उसके दो बेटों और एक बेटी की दम घुटने से मौत हो गई। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार मध्यरात्रि को सिलेंडर में धमाके की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट के कारण घर की छत का एक हिस्सा ढह गया। उन्होंने बताया कि घर के सामने के हिस्से में गैस स्टोव मरम्मत की दुकान थी।

दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, “एलपीजी गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण एक घर में आग लग गई जिसके धुएं में दम घुटने से चार लोगों की मौत हुई जबकि अन्य व्यक्ति झुलस गया और उसे हेडगेवर अस्पताल भेजा गया।”

पुलिस ने बताया कि घटना में मुन्नी देवी और उनके बेटे नरेश (23), ओमप्रकाश (22) और बेटी सुमन (18) की मौत हो गई जबकि लाल चंद (29) आग में 30 फीसदी जल गया है।

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त आर एस सुंदरम ने कहा, '' पुलिस की मदद से घर के दरवाजे और खिड़कियों को तोड़कर अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने पांचों सदस्यों को बाहर निकाला। सभी को एम्बुलेंस के जरिए डॉ हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित किया।''

उन्होंने कहा कि अपराध जांच दल को भी मौका मुआयना के लिए भेजा गया। साथ ही कहा कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने का संदेह है।

पुलिस के मुताबिक, गैस स्टोव मरम्मत की दुकान के मालिक और उसकी भांजी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos