लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक से 20 लाख रुपये का ऋण लेने वाले चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 22, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक से 20 लाख रुपये का कार ऋण लेने के आरोप में एक गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान राजीव (32), शक्ति रावल (32), अजहर खान (32) और रवि शर्मा (27) के रूप में की गयी है।

पुलिस ने बताया कि कार ऋण शक्ति के नाम पर लिया गया जबकि राजीव ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। राजीव और अजहर इससे पहले भी राजधानी में बैंक धोखाधड़ी के करीब 12 मामलों में शामिल रहे हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा, पश्चिमी दिल्ली के सहायक महाप्रबंधक ने इस वर्ष अप्रैल में विकासपुरी थाने में इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। बैंक के सहायक महाप्रबंधक के मुताबिक जांच में पता चला कि कार ऋण लेने के लिए आरोपियों की ओर से आवास और कार्यालय के पते संबंधी जो दस्तावेज जमा कराए गए थे, वे सभी फर्जी हैं।

बैंक अधिकारी ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपियों ने फर्जी और जाली दस्तावेजों के आधार पर उनकी विकासपुरी शाखा से 20 लाख रुपये का कार ऋण लिया था।

इस मामले की जांच के लिए विकासपुरी थाना के प्रभारी निरीक्षक महिंदर सिंह दहिया के नेतृत्व में उप-निरीक्षक (एसआई) विकास साहू, हवलदार पवन और सिपाही संदीप की टीम गठित की गई थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘बैंक ने आरोपियों के आयकर रिटर्न और अन्य आवासीय और कार्यालय संबंधी दस्तावेजों के आधार पर ऋण मंजूर किया था। जांच के दौरान, हमने पाया कि आरोपियों की ओर से जमा किए गए आयकर और बीमा संबंधी दस्तावेज फर्जी हैं।’’

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उर्वीजा गोयल ने कहा कि आरोपियों ने ऋण की राशि प्राप्त करने के लिए गौतमबुद्धनगर के एक अन्य बैंक में केवीएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से खाता भी खोला था।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 30 लाख रुपये की एक कार, ढाई लाख रुपये नकद, तीन आई-फोन, एक लैपटॉप और जाली दस्तावेजों की प्रतियां भी बरामद की गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह