लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की दूसरी लहर पर पर पाया दिल्ली ने नियंत्रण : सत्येंद्र जैन

By भाषा | Updated: July 14, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर पर राष्ट्रीय राजधानी ने नियंत्रण पा लिया है। साथ ही उन्होंने इस बात जोर दिया कि सरकार महामारी से लड़ने के लिये अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है ।

दिल्ली को कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना करना पड़ा जिस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी । संक्रमितों की संख्या में हुयी बढोत्तरी के कारण मेडिकल ऑक्सीजन के सिलेंडरों की कमी हो गयी थी । दिल्ली में 20 अप्रैल को संक्रमण के 28,395 मामले सामने आये थे । 22 अप्रैल को संक्रमण दर 36.2 प्रतिशत थी और तीन मई को 448 लोगों की इससे मौत हुयी थी, जो एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है।

मध्य मई से संक्रमण के मामलों में कमी आनी शुरू हो गयी थी और अब संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम है।

दिल्ली सरकार ने बुधवार को जारी ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा है कि राजधानी में संक्रमण के 77 नये मामले सामने आये हैं और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत है जबकि महामारी के कारण एक और व्यक्ति की मौत हुयी है।

सरकार की पहल के बारे में दो मिनट पांच सेकेंड का वीडियो साझाा करते हुये जैन ने कहा कि इसका श्रेय मख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सकारात्मक निर्णय को जाता है जिसने दिल्ली के मामलों पर नियंत्रण हासिल किया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली ने कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर पर नियंत्रण हासिल कर लिया है । यह सब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समयोचित कार्रवाई और सक्रिय निर्णय के कारण संभव हो सका है। कोरोना वायरस संक्रमण से संघर्ष के लिये दिल्ली सरकार सक्रिय रूप से अपने बुनियादी ढांचों को और मजबूत बना रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन