दिल्ली: करतार सिंह भड़ाना बीजेपी में शामिल, हरियाणा सहित यूपी से भी रह चुके हैं विधायक
By विनीत कुमार | Updated: October 18, 2019 13:05 IST2019-10-18T13:03:01+5:302019-10-18T13:05:45+5:30
इसी साल लोकसभा चुनाव से पहले करतार सिंह भड़ाना बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गये थे और पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश की मुरैना से उम्मीदवार भी बनाया था। उन्हें इस चुनाव में बीजेपी के नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ हार मिली थी।

बीजेपी में शामिल हुए करतार सिंह भड़ाना (फोटो-एएनआई)
उत्तर प्रदेश और हरियाणा से भी विधायक रह चुके करतार सिंह भड़ाना शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गये। उन्होंने दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण की। करतार चार बार सांसद और हरियाणा में मंत्री रह चुके अवतार सिंह भड़ाना के भाई हैं। करतार ने मुरैना सीट से केंद्रीय में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ पिछला लोकसभा चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें हार मिली थी।
Delhi: Former UP & Haryana MLA Kartar Singh Bhadana joins Bharatiya Janata Party. pic.twitter.com/lPbh6SeaXq
— ANI UP (@ANINewsUP) October 18, 2019
इसी साल लोकसभा चुनाव से पहले करतार सिंह भड़ाना बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गये थे और पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश की श्योपुर-मुरैना से उम्मीदवार भी बनाया था। उत्तर प्रदेश में करतार साल 2012 में अजित सिंह की पार्टी राष्ट्री लोकदल से मुजफ्फरगर के खतौली क्षेत्र के विधायक चुने गये थे। इसके बाद 2017 में राष्ट्रीय लोकदल ने उन्हें बागपत से उतारा था लेकिन वे चुनाव हार गये। करतार समाजवादी पार्टी से भी चुनाव लड़ चुके हैं।
यही नहीं, करतार 1996 और साल 200 में हरियाण का समालखा विधानसभा क्षेत्र से भी विधायक रहे हैं। करतार 1996 में हरियाणा विकास पार्टी और फिर 2000 में इंडियन नेशनल लोकदल से चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे थे।