लाइव न्यूज़ :

Breaking News: बीजेपी के दिग्गज नेता अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद एम्स में निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2019 12:47 IST

Arun Jaitley Passes Away: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया है। वो 66 वर्ष के थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया है।गृहमंत्री अमित शाह ने अपना हैदराबाद का दौरा रद्द कर दिया है और वो अब वापस दिल्ली पहुंच रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया है। उन्होंने राजधानी दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। जेटली 66 वर्ष के थे। गृहमंत्री अमित शाह ने अपना हैदराबाद का दौरा रद्द कर दिया है और वो अब वापस दिल्ली पहुंच रहे हैं।

एम्स ने इसकी घोषणा करते हुए एक संक्षिप्त बयान में कहा कि हम बड़े दुख के साथ अरुण जेटली के निधन की जानकारी दे रहे हैं। जेटली को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा था।

इसके बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर जेटली जेटली को ECMO, IABP सपॉर्ट पर रखा गया, ताकि वह सांस ले सकें। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती जेटली को देखने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम पार्टियों के बड़े नेता पहुंचे थे।

जेटली कई स्वास्थ्य स्थितियों से पीड़ित थे, जिनमें डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर शामिल था। अतिरिक्त वजन कम करने के लिए उन्होंने सितंबर 2014 में बेरिएट्रिक सर्जरी कराई थी। उन्होंने मई 2018 में एक किडनी ट्रांसप्लांट भी कराया था।

उनके बायें पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर हुआ था जिसकी सर्जरी के लिए जेटली इसी साल जनवरी में अमेरिका भी गए थे। वो सितंबर 2014 में डायबिटीज मैनेज के लिए गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी करा चुके हैं। इसके अलावा वो साल 2005 में हार्ट सर्जरी भी करा चुके हैं।

टॅग्स :अरुण जेटलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यधूम्रपान-तंबाकू का सेवन कर रहे हैं तो रहिए अलर्ट?, कैंसर मरीजों को जनना जरूरी, उम्र और सेहत पर असर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं