दिल्ली वन विभाग के कर्मचारी अब खाकी वर्दी में नजर आएंगे

By भाषा | Updated: September 25, 2021 00:15 IST2021-09-25T00:15:44+5:302021-09-25T00:15:44+5:30

Delhi Forest Department employees will now be seen in khaki uniform | दिल्ली वन विभाग के कर्मचारी अब खाकी वर्दी में नजर आएंगे

दिल्ली वन विभाग के कर्मचारी अब खाकी वर्दी में नजर आएंगे

नयी दिल्ली, 24 सितंबर दिल्ली में वन एवं वन्यजीव विभाग के कर्मी अब खाकी पैंट-शर्ट पहनेंगे और ड्यूटी के दौरान हमेशा उनके हाथ में डंडा भी रहेगा।

असोला वन्यजीव अभयारण्य में तस्करों के हमले में एक उप रेंज अधिकारी और दो वन्यजीव गार्ड सहित चार कर्मचारियों के घायल होने के बाद दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को वन एवं वन्यजीव विभाग के कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड अधिसूचित किया। अधिकारियों ने कहा कि वर्दी से कर्मचारियों को पहचान मिल सकेगी।

वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, '' चूंकि कर्मचारियों के पास बैज या वर्दी नहीं थी, इसलिए नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना काफी मुश्किल था। लोग उनके वन विभाग का कर्मचारी होने की वैधता को चुनौती देते थे और कई मामलों में उन्हें धमकी का सामना करना पड़ता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi Forest Department employees will now be seen in khaki uniform

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे