लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, खाद्य मंत्री ने घर तक राशन पहुंचाने की योजना को लागू करने का दिया निर्देश

By भाषा | Updated: February 19, 2020 00:41 IST

दिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया है कि घर तक राशन पहुंचाने की सुविधाएं दिल्ली सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है और जल्द ही यह पूरा होने वाला है।

Open in App

दिल्ली के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने लोगों के घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर अपडेट के लिए मंगलवार को विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें बिना किसी देरी के इसे लागू करने के लिए कहा। दिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया कि खाद्य और आपूर्ति आयुक्त ने हुसैन को बताया कि परियोजना के लिए एक कार्य योजना तैयार की जा रही है और जल्द ही परिणाम दिखाई देंगे।

उसमें कहा गया, ‘‘मंत्री ने खाद्य एवं आपूर्ति आयुक्त को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि योजना के कार्यान्वयन में और देरी न हो, जो गरीबों और जरूरतमंदों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत उनके दरवाजे तक राशन पहुंचाने में मदद करने में एक बहुत बड़ा कदम होगा।’’

उन्होंने बताया कि घर तक राशन पहुंचाने की सुविधाएं दिल्ली सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है और जल्द ही यह पूरा होने वाला है।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीदिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल