लाइव न्यूज़ :

दिल्ली बारिश और बाढ़ः जरूरी सेवाएं देने वाले सरकारी कार्यालयों खुले रहेंगे, डीडीएमए ने कहा-स्कूल और कॉलेज रविवार तक बंद, प्राइवेट कार्यालय के कर्मचारी घर से करें काम, जानें मुख्य बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2023 14:37 IST

डीडीएमए के अनुसार दिल्ली में जरूरी सेवाएं देने वाले सरकारी कार्यालयों से इतर अन्य कार्यालय, स्कूल और कॉलेज रविवार तक बंद रहेंगे। निजी कार्यालयों को सलाह दी गई कि कर्मचारियों को घरों से काम करने को कहें, कश्मीरी गेट के आस-पास के व्यावसायिक प्रतिष्ठान रविवार तक बंद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने डीडीएमए की बैठक की। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय रविवार तक बंद रहेंगे। एडवाइजरी जारी की जा रही है।

नई दिल्लीःदिल्ली में बारिश के बाद हालत खराब हो गए है। पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी ने बुधवार की रात 208 मीटर के चिह्न को पार कर लिया और बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक जल स्तर 208.48 मीटर तक पहुंच गया। दिल्ली सरकार कई कदम उठा रही है। 

डीडीएमए के अनुसार दिल्ली में जरूरी सेवाएं देने वाले सरकारी कार्यालयों से इतर अन्य कार्यालय, स्कूल और कॉलेज रविवार तक बंद रहेंगे। निजी कार्यालयों को सलाह दी गई कि कर्मचारियों को घरों से काम करने को कहें, कश्मीरी गेट के आस-पास के व्यावसायिक प्रतिष्ठान रविवार तक बंद रहेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने डीडीएमए की बैठक की। कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय रविवार तक बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कार्यालयों को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालयों में घर से काम होगा। एडवाइजरी जारी की जा रही है।

निजी कार्यालयों के लिए भी वर्क फॉर होम है। पानी की राशनिंग करनी होगी, क्योंकि 3 जल उपचार संयंत्र बंद हैं और लोगों को एक या दो दिन के लिए जल संकट का सामना करना पड़ेगा। आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले वाहनों को छोड़कर, दिल्ली में प्रवेश करने वाले भारी वाहन नहीं होंगे अनुमति दी गई है। राहत शिविरों में शौचालय और बाथरूम की समस्या थी।

यमुना में पानी के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने दिल्ली में जरूरी सेवाएं देने वाले सरकारी कार्यालयों से इतर अन्य कार्यालय, स्कूल और कॉलेज रविवार तक बंद रखने के बृहस्पतिवार को निर्देश दिए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निजी कार्यालयों को सलाह दी गई है कि वह कर्मचारियों को घरों से काम करने को कहें।

ये निर्णय यहां बृहस्पतिवार को उप राज्यपाल सचिवालय में डीडीएमए की बैठक में लिए गए। अधिकारियों ने बताया, ‘‘कश्मीरी गेट के आस-पास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को रविवार तक बंद रखने के लिए कहा गया है। आईएसबीटी तक आने वाली बसें सिंघू बॉर्डर पर ही रुकेंगी और डीटीसी की बसें यात्रियों को वहां से लाएंगी।’’

यमुना का जल स्तर बढ़ने से बृहस्पतिवार को दिल्ली सचिवालय में पानी भर गया, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रिमंडल और अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों के कार्यालय हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर 208.53 मीटर के रिकार्ड स्तर तक पहुंच गया, जिससे 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि यमुना के बढ़ते जल स्तर से वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला के जल शोधन संयंत्रों के बंद होने से शहर के कुछ हिस्सों में जल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। यमुना नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार सुबह बढ़कर 208.48 मीटर तक पहुंच गया जिससे आस-पास की सड़कें, सार्वजनिक और निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए हैं।

इस वजह से नदी के करीब रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग ने जलस्तर के और बढ़ने का अनुमान जताया है। उसने इस स्थिति को ‘अत्यंत गंभीर’ बताया है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से आज कई जल शोधन संयंत्र बंद करने पड़े हैं।

यमुना किनारे बने वजीराबाद जल शोधन संयंत्र का आज मैंने खुद दौरा किया। जैसे ही स्थिति यहां सामान्य होगी हम इसे जल्द शुरू करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वजीराबाद, चन्द्रावल और ओखला जल शोधन संयंत्रों को बंद करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।’’ 

टॅग्स :मौसमदिल्लीभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया