दिल्ली: बाड़ा हिंदू राव गोलीबारी मामले में और पांच लोग गिरफ्तार
By भाषा | Updated: July 12, 2021 01:06 IST2021-07-12T01:06:50+5:302021-07-12T01:06:50+5:30

दिल्ली: बाड़ा हिंदू राव गोलीबारी मामले में और पांच लोग गिरफ्तार
नयी दिल्ली, 11 जुलाई दिल्ली के बाड़ा हिंदू राव इलाके में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी थी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के साथ शास्त्री पार्क इलाके में मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को पकड़ा गया। इस मामले में कुल नौ लोगों को पकड़ा गया है।
पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान 37 वर्षीय कथित सरगना मोहम्मद दानिश और चार अन्य अपराधी घायल हो गए। उन्हें बताया कि सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
इससे पहले इस मामले में चार और लोगों को पकड़ा गया था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नंद नगरी के रहने वाले राहुल उर्फ चार्ली (23) और हिमांशु (21), मेहताब (52) के अलावा फिरोज के रूप में की गयी है। गोलीबारी की यह घटना बृहस्पतिवार को उत्तरी दिल्ली के फिल्मिस्तान रोड पर हुई थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।