लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : ओवैसी के घर में तोड़फोड़ करने के आरोप में हिंदू सेना के पांच सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 21, 2021 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यहां अशोक रोड पर स्थित ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख एवं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के आधिकारिक आवास में तोड़फोड़ करने के आरोप में हिंदू सेना के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना मंगलवार शाम को हुई। नयी दिल्ली क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने कहा कि घटना में कथित संलिप्तता के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार उन्हें घटना की सूचना शाम करीब पांच बजे मिली और वह तुरंत मौके पर पहुंचे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में हिंदू सेना के सदस्यों के खिलाफ संसद मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे ओवैसी के आवास पर उन्हें सबक सिखाने गए थे क्योंकि वह अपनी रैलियों में हिंदुओं के खिलाफ बोलते हैं।

अपराह्न करीब चार बजे हिंदू सेना के सदस्यों ने ओवैसी के आवास में तोड़फोड़ की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि वे हैदराबाद के सांसद के कथित "हिंदू विरोधी" बयानों से आहत हैं।

गुप्ता ने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख लगातार हिंदू विरोधी बयान देकर सुर्खियों में रहते हैं और उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश में मामला दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हिंदू सेना ओवैसी से इस तरह के बयान न देने का अनुरोध करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र