लाइव न्यूज़ :

दिल्ली अग्निश्मन सेवा ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 13 स्थानों पर पानी का छिड़काव शुरू किया

By भाषा | Updated: November 18, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर दिल्ली अग्निश्मन सेवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 13 ‘हॉटस्पॉट’ (सबसे ज्यादा प्रदूषण वाले स्थानों) पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है।

इससे एक दिन पहले, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने अग्निश्मन सेवा को निर्दिष्ट स्थानों पर पानी का छिड़काव शुरू करने का निर्देश दिया था।

एक दमकल अधिकारी ने बताया कि प्रदूषण पर काबू पाने के वास्ते पानी के छिड़काव के लिए प्रत्येक स्थान पर चार दमकलकर्मियों के दल के साथ एक दमकल की गाड़ी को तैनात किया गया है।

दिल्ली अग्निश्मन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, “दिल्ली अग्निश्मन सेवा को बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पानी का छिड़काव करने के लिए कहा गया है। इसलिए, हमने हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए बृहस्पतिवार दोपहर से 13 हॉटस्पॉट पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है।”

दमकल विभाग के अनुसार, प्रदूषण वाले 13 चिन्हित ‘हॉटस्पॉट’ में आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, द्वारका, जहांगीरपुरी, मुंडका, नरेला, ओखला, पंजाबी बाग, आर के पुरम, रोहिणी, विवेक विहार और वजीरपुर शामिल हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के उच्च स्तर को देखते हुए, राय ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था, " “अग्निशमन विभाग की मशीनें दिल्ली में सर्वाधिक प्रदूषण वाले 13 स्थानों पर पानी का छिड़काव करेंगी। इसके अलावा शहर में इस काम के लिए 372 टैंकर पहले से तैनात किये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू