लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दमकल सेवा की नर्सिंग होम कर्मियों के वास्ते अग्निशमन पाठ्यक्रम चलाने की योजना

By भाषा | Updated: March 13, 2021 16:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मार्च दिल्ली दमकल सेवा नर्सिंग होम और अस्पतालों में कार्यरत कर्मियों को आग बुझाने का प्रशिक्षण देने के लिए मौलिक पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बना रही है ताकि वे आपात स्थिति से बेहतर तरीके से निपटने में सक्षम हो सके।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने शनिवार को कहा कि दमकल विभाग ने रोहिणी स्थित अग्नि सुरक्षा प्रबंधन अकादमी में आधे दिन के अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने का प्रस्ताव किया है जहां पर नर्सिंग होम और अस्पताल के कर्मियों को अलग-अलग बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया, ‘‘ प्रत्येक बैच में अधिकतम 40 कर्मी होंगे और नर्सिंग होम एवं अस्पताल में कार्यरत कर्मियों के लिए यह मूलभूत सुरक्षा प्रशिक्षण अनिवार्य है ताकि वे खुद को लोगों को निकालने एवं आग बुझाने की प्रक्रिया के लिए तैयार कर सकें। मरीजों की सुरक्षा और देखभाल को देखते हुए इस प्रशिक्षण से आग लगने की स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी।’’

दमकल विभाग ने कहा कि विभिन्न संगठनों से मिलने वाले नामांकन के आधार पर कर्मियों को ‘पहले आओ पहले पाओ’ की तर्ज पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक कर्मी को एक हजार रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।

उल्लेखनीय है कि जनवरी में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की चौथी मंजिल पर ओपीडी ब्लॉक में नर्सिंग स्टाफ द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक कमरे में मामूली आग लग गई थी। सात दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे थे और आग पर नियंत्रण पाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता