लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: दिलशाद गार्डन में स्टेशनरी गोदाम में लगी आग

By भाषा | Updated: April 8, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल दिल्ली के दिलशाद गार्डन औद्योगिक इलाके में बृहस्पतिवार सुबह चार मंजिला इमारत में स्थित एक स्टेशनरी गोदाम में आग लग गई।

दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

डीएफएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि अपराह्न करीब दो बजे तक आग को बुझा दिया गया।

वहीं, पुलिस ने कहा कि जिस जगह पर ''सेलो'' टेप बनाने में उपयोग होने वाला केमिकल रखा गया था, वहां से आग लगी।

उन्होंने कहा कि आग लगने के समय इमारत के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था। हालांकि, सावधानी के तौर पर पड़ोस की इमारतों को भी खाली करा लिया गया।

पुलिस ने कहा कि आग अन्य किसी तल पर नहीं पहुंची।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘दिलशाद गार्डन औद्योगिक इलाके में चार मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित स्टेशनरी गोदाम में आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि बाद में 13 और अग्निशमन वाहनों को मौके पर भेजा गया और अपराह्न करीब दो बजे आग को बुझाया जा सका।

गर्ग ने कहा कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह