लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां भेजी गईं

By भाषा | Updated: March 24, 2019 23:08 IST

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ट्रामा सेंटर में आग लगने की वजहों का पता नहीं चला है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देएम्स के ट्रामा सेंटर में लगी आग बुझाने के लिए भेजी गई दमकल की 12 गाड़ियांशॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही आशंका, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर के भूतल पर एक ऑपरेशन थियेटर के निकट रविवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने यह जानकारी दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि शाम छह बजकर 13 मिनट पर इस घटना के बारे में एक कॉल मिली थी जिसके बाद दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने कहा कि एम्स ट्रॉमा सेंटर के भूतल पर आग लगी और आग बुझाने का काम जारी है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि मरीजों को अन्य वार्ड में स्थानांतरित किया गया है और अन्यों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया। उन्होंने बताया कि इमारत में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। शार्ट सर्किट के कारण यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में रविवार की शाम 6 बजकर 12 मिनट पर मीडियम कैटेगरी की आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है। धुएं के कारण ऊपरी मंजिल को खाली करा लिया गया था। 

एनआई के मुताबिक दमकल की दो दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग इमारत के भूमितल से लगी थी जहां ऑपरेशन थियेटर है। भूतल और पहली मंजिल पर मरीजों को निकाल लिया गया था। एक पाइप से लीक हो रही ऑक्सीजन थी, जिसे ठीक कर दिया गया है। 

टॅग्स :एम्सदिल्लीअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया