दिल्लीः मायापुरी फेज 2 में एक जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2020 18:26 IST2020-01-11T18:26:23+5:302020-01-11T18:26:23+5:30

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रिंटिंग प्रेस में आग लगने से 25 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने आज यहां इसकी जानकारी दी थी ।

Delhi: Fire breaks out in a shoe manufacturing factory in Mayapuri Phase-2 | दिल्लीः मायापुरी फेज 2 में एक जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौजूद

दिल्लीः मायापुरी फेज 2 में एक जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौजूद

दिल्ली में आग लगने की घटना खत्म नहीं हो रही है। यहां मायापुरी फेज 2 के हरिनगर में एक जूते की फैक्ट्री में शनिवार (11 जनवरी) को भीषण आग लगी। समाचार एजेंसी के मुताबिक फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रिंटिंग प्रेस में आग लगने से 25 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने आज यहां इसकी जानकारी दी थी ।  

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरूवार को तड़के करीब दो बजकर 38 मिनट पर उन्हें आग लगने की सूचना मिली और दमकल विभाग की 30 गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे आग पर काबू पाया गया। अधिकारी ने बताया कि इमारत में किसी के फंसे होने की आशंका को दूर करने के लिए उसकी तलाशी ली गई।

Web Title: Delhi: Fire breaks out in a shoe manufacturing factory in Mayapuri Phase-2

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे