लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर रेस्तरां और नाईट क्लबों पर जुर्माना

By भाषा | Updated: April 5, 2021 01:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल कोविड-19 सुरक्षा दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध दिल्ली पुलिस के दो दिवसीय अभियान के बाद पुलिस अधिकारियों ने रविवार को कहा कि लोगों के बीच दूरी नहीं रखने एवं हुक्का परोसने को लेकर कई रेस्तरां और होटलों पर जुर्माना लगाया गया है तथा मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

शुक्रवार और शनिवार को बाजारों समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यह अभियान चलाया गया, जिस दौरान लोगों पर मास्क नहीं लगाने और सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर जुर्माना लगाया गया।

नयी दिल्ली जिला क्षेत्र में चलाये गये अभियान का ब्योरा देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कनॉट प्लेस में जैन चावल वाला, जनपथ पर इनफोर्मल रेस्तरां, शहीद भगत सिंह मार्ग पर क्लासिक चिकेन वाला और गोल मार्केट में च्वाइस चिकेन कॉर्नर के मालिकों के विरूद्ध कोविड उपयुक्त व्यवहार सुनिश्चित नहीं करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी।

पुलिस ने बताया कि कुल 17 प्राथमिकी दर्ज की गई।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) विकास कुमार ने बताया कि ये मामले भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि इन पर महामारी रोग अधिनियम की धारा तीन के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

कुमार ने बताया कि इसके अलावा खान मार्केट इलाके और चाणक्य पुरी में अशोक होटल में मास्क नहीं लगाने को लेकर क्रमश: नौ लोगों एवं तीन लोगों पर दो-दो हजार रूपये जुर्माना किया गया।

पुलिस के अनुसार दक्षिणपूर्व जिले में मास्क नहीं लगाने, एक दूसरे के बीच दूरी नहीं बनाकर रखने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने को लेकर 10 प्राथमिकियां दर्ज की गयीं और 330 लोगों पर जुर्माना लगाया गया।

गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां