लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कोरोना वायरस की 'तीसरी लहर' का सामना कर रही : केजरीवाल

By भाषा | Updated: November 4, 2020 16:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिन में कोविड-19 के नये मामलों में वृद्धि हुई है और इसे महामारी की ‘तीसरी लहर’ कहा जा सकता है।

केजरीवाल ने कहा कि घबराने की जरुरत नहीं है और सरकार हालात पर लगातार नजर रखे हुए है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है। मुझे लगता है कि हम इसे महामारी की 'तीसरी लहर' कह सकते हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं और घबराने की जरुरत नहीं है। हम सभी जरूरी कदम उठाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों को सबसे अच्छा इलाज मुहैया कराना और मृत्यु दर को कम से कम रखना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि कुछ बड़े, निजी अस्पतालों में आईसीयू बिस्तरों की कमी है, लेकिन हम इसमें सुधार की कोशिश कर रहे हैं।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार ने उनकी संख्या (निजी अस्पतालों में आईसीयू बिस्तरों की) बढ़ाई थी, लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय ने हमारे फैसले पर रोक लगा दी। हम आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दे रहे हैं।’’

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को एक दिन में सर्वाधिक कोविड-19 के 6,700 से ज्यादा नए मामले सामने आए, जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या 4 लाख से अधिक हो गई। वहीं, 48 और लोगों की मौत से राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से मृतकों की संख्या 6652 हो गई।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव