लाइव न्यूज़ :

दिल्ली घने कोहरे के आगोश में, वायु गुणवत्ता खराब

By भाषा | Updated: February 9, 2021 13:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी दिल्ली में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे शहर के कुछ हिस्सों में दृश्यता घटकर शून्य रह गई।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में चली गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 रहा।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा। इस वजह से शहर के कई हिस्सों में दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई थी।

उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे पालम पर दृश्यता शून्य थी जबकि सफदरजंग पर 400 मीटर थी। दृश्यता सुबह साढ़े आठ बजे पालम और सफदरजंग, दोनों ही स्थानों पर 50 मीटर थी।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि घने कोहरे की वजह से उड़ान परिचालन में देरी होना संभव है।

उन्होंने ट्वीट किया कि दिल्ली में घना कोहरा है। सुबह आठ बजे सफदरजंग में दृश्यता शून्य थी जबकि पालम में 50 मीटर थी। रेनवे 28 पर दृश्यता 700 मीटर और रनवे 29 पर 50 मीटर थी।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग