लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के आबकारी विभाग ने पार्टियों में शराब परोसने के लिए आवेदन मानदंडों में ढील दी

By भाषा | Updated: October 4, 2021 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने पार्टियों में शराब परोसने के लिए जरूरी पी-10 लाइसेंस को लेकर आवेदन करने के मानदंडों में ढील दी है। इसके तहत आयोजन की योजना बनाने वालों को कार्यक्रम से सात दिन पहले परमिट लेने और छह दुकानों से शराब खरीदने की अनुमति दी गई है।

पी-10 लाइसेंस किसी भी पार्टी, समारोह, शादी और विशिष्ट परिसर के अंदर ऐसे अन्य आयोजनों में शराब परोसने के लिए आवश्यक है जिसमें फार्म हाउस, बैंक्वेट हॉल, मोटल शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि छूट 30 नवंबर तक लागू रहेगी।

आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इससे पहले पी- 10 लाइसेंस मांगने वाले को आयोजन से दो दिन पहले आवेदन करना होता था और केवल तीन दुकानों से भारतीय और विदेशी शराब खरीदने की अनुमति थी।

आबकारी विभाग द्वारा पिछले सप्ताह जारी एक परिपत्र में कहा गया है कि पी-10 लाइसेंस कार्यक्रम या पार्टी से सात दिन पहले मांगा जा सकता है और आवेदक छह दुकानों से शराब खरीद सकता है। परिपत्र में कहा गया है कि छूट 30 नवंबर तक लागू रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब