लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री प्रदूषण नियंत्रण उपायों पर करेंगे आरडब्ल्यूए से विचार विमर्श

By भाषा | Updated: September 29, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली,29 सितंबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय सरकार के प्रदूषण नियंत्रण उपायों पर निवासी कल्याण संघ (आरडब्ल्यूए), गैर सरकारी संगठनों आदि के साथ बैठक करेंगे।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बैठक दिल्ली सचिवालय में होगी और इसमें दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा कि ,‘‘ मंत्री सरकार द्वारा उठाए गए प्रदूषण नियंत्रण उपायों पर चर्चा करेंगे और इस क्षेत्र में काम कर रहे आरडब्ल्यूए और गैर सरकारी संगठनों की राय जानेंगे और उनसे सुझाव मांगेंगे।’’

दिल्ली सरकार ने एक जनवरी 2022 तक शहर में पटाखों की बिक्री और इन्हें चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए निर्माण और विध्वंस स्थलों के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली की ‘‘शीतकालीन कार्रवाई योजना ’’ जल्द ही तैयार कर ली जाएगी। इसमें 10 बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जिसमें पराली जलाना, प्रदूषण पैदा करने वाले प्रमुख स्थान, स्मॉग टॉवर का काम करना और वाहन तथा धूल प्रदूषण शामिल हैं।

योजना के तहत सरकार पिछले साल स्थापित किए गए ‘ग्रीन वॉर रूम’ को अद्यतन करेगी। ताकि प्रदूषण विरोधी प्रयासों की निगरानी और उनमें समन्वय किया जा सके और प्रदूषण पैदा करने वाली गतिविधियों से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए ‘‘ग्रीन दिल्ली’’ ऐप को उन्नत किया जा सके।

पड़ोसी राज्यों के साथ बातचीत करने के लिए अधिकारियों की एक टीम भी बनाई जाएगी ताकि प्रदूषण से संयुक्त रूप से निपटा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए