लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय सोमवार को करेंगे प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा

By भाषा | Updated: December 12, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि राय नगर निगमों, अग्निशमन विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर दो दिसंबर को दिल्ली सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य पर वायु प्रदूषण के प्रभाव को कम से कम करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में सभी विद्यालयों को अगले आदेश तक बंद करने की घोषणा की थी।

उसने उससे पहले निर्माण गतिविधियों एवं ट्रकों के शहर में प्रवेश पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी। हालांकि, सीएनजी से चलने वाले वाहन, ई-ट्रक एवं जरूरी सामानों की ढुलाई करने वाले वाले वाहन अपवाद थे।

शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को दिल्ली-एनसीआर में निर्माण पाबंदी हटाने एवं औद्योगिक इकाइयों पर प्रतिबंधों में ढ़ील देने संबंधी अर्जियों पर एक सप्ताह के अंदर गौर करने को कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos