लाइव न्यूज़ :

दिल्ली बिजली चोरी मामला : गेस्ट हाउस मालिकों को तीन साल की सजा

By भाषा | Updated: December 29, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर तीस हजारी की एक विशेष अदालत ने बिजली चोरी के एक मामले में दरियागंज के एक गेस्ट हाउस के दो मालिकों को तीन साल कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए उन पर 33 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बिजली आपूर्ति कंपनी बीएसईएस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीएसईएस प्रवक्ता के मुताबिक, बिजली चोरी के ही एक अन्य मामले में अदालत ने दरियागंज के एक होटल मालिक पर 23.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं चुकाने पर उसे छह महीने कारावास की सजा हो सकती है।

प्रवक्ता के मुताबिक मध्य दिल्ली के दरियागंज में एक इमारत में बिना मीटर के 26 किलोवाट बिजली की सीधी चोरी हो रही थी। निरीक्षण में पता चला कि परिसर में 30 कमरों का गेस्ट हाउस चलाया जा रहा था।

इसके बाद, डीईआरसी (दिल्ली विद्युत नियामक आयोग) के दिशा-निर्देशों के अनुसार बिजली चोरी का बिल पेश किया गया। जब गेस्ट हाउस मालिकों ने तय समय सीमा के भीतर जुर्माने का भुगतान नहीं किया, तो इसको लेकर जामा मस्जिद पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी। इस महीने की शुरुआत में ही तीस हजारी की विशेष अदालत ने गेस्ट हाउस के दो मालिकों को दोषी करार देते हुए उन्हें तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी और उन पर 33 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए