लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः देश की सियासत की दिशा बदल देंगे नतीजे?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: February 10, 2020 01:55 IST

वर्ष 2019 के लोस चुनाव में बीजेपी को अहसास हो गया था कि अब उसके पास लंबी राजनीतिक पारी खेलने का समय नहीं है, लिहाजा इस बार केन्द्र में सत्ता आते ही उसने धारा 370 जैसे मुद्दों पर तेजी से निर्णय लिए, बगैर यह सोचे कि इसके बाद कुछ वर्षों से उसके साथ जुड़े धर्म निरपेक्ष मतदाता क्या करेंगे?

Open in App

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही देश की राजनीति की एक नई तस्वीर उभरेगी, जो सियासत की दिशा बदल देगी, कारण? इन कुछ माह में बीजेपी का सियासी चेहरा तेजी से बदला है और उसने पाॅलिटिकल मेकअप उतारना शुरू कर दिया है.

वर्ष 2019 के लोस चुनाव में बीजेपी को अहसास हो गया था कि अब उसके पास लंबी राजनीतिक पारी खेलने का समय नहीं है, लिहाजा इस बार केन्द्र में सत्ता आते ही उसने धारा 370 जैसे मुद्दों पर तेजी से निर्णय लिए, बगैर यह सोचे कि इसके बाद कुछ वर्षों से उसके साथ जुड़े धर्म निरपेक्ष मतदाता क्या करेंगे?

नतीजा यह रहा कि तीन तलाक जैसे मुद्दों से तैयार राजनीतिक जमीन पर सीएए ने पानी फेर दिया.

वर्ष 2014 से सबका साथ, सबका विकास जैसे अच्छे दिनों की उम्मीद में धर्म निरपेक्ष हिन्दू-मुस्लिम बीजेपी से जुड़ते गए, जिसकी वजह से कांग्रेस कमजोर होती गई, लेकिन अब बीजेपी अपने असली राजनीतिक नजरिए के साथ खुलकर सियासी मैदान में है. जाहिर है, अब फैसला करने की बारी जनता की है.

मुस्लिमों के स्वर तो बदलने लगे हैं, कई जगहों से अटल-आडवाणी के जमाने से जुड़े लोग बीजेपी से दूरी भी बना रहे हैं, लेकिन हिन्दू मतदाताओं ने अभी कोई स्पष्ट नजरिया प्रदर्शित नहीं किया है.

दिक्कत यह है कि जनता न तो पहले की तरह मोदी सरकार के हर निर्णय के साथ खड़ी हो पा रही है और न ही हर फैसले के विरोध में है, लिहाजा यह तो तय है कि आगे इससे बीजेपी को नुकसान होगा, लेकिन अभी यह अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी कि इससे कितना नुकसान होगा.

वैसे, दिल्ली चुनाव के नतीजे देश की सियासी सोच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं, लेकिन इससे बीजेपी के प्रति लोगों की क्या नई सियासी सोच है, यह तो बता ही देंगे!

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां