लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: यूपी CM योगी ने केजरीवाल से पूछा सवाल, कहा-आप दिल्ली की जनता के साथ हैं या पाकिस्तान के साथ

By स्वाति सिंह | Updated: February 1, 2020 15:57 IST

आज दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारका और उत्तम नगर में सभा को संबोधित करेंगे। जबकि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली के सदर बाजार, चावड़ी बाजार और करोल बाग में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचार के लिए मैदान में उतरे।दिल्ली के नरेला जनसभाओं को संबोधित किया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचार के लिए मैदान में उतरे हैं। उन्होंने दिल्ली के नरेला जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आप आदमी पार्टी पर निशाना साधा। यूपी सीएम योगी ने कहा 'केजरीवाल को स्पष्ट करना चाहिए कि वह दिल्ली की जनता के साथ हैं या पाकिस्तान के साथ। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का एक मंत्री केजरीवाल के समर्थन में अपील कर रहा है यानी उसे दिल्ली की जनता पर विश्वास नहीं है। अपने पाकिस्तान के आकाओं से कह करके अपने पक्ष में बयान दिलाए जा रहे हैं। इन चेहरों को पहचान लीजिए। ये देश की सुरक्षा के लिए घातक हैं।'

वहीं, आज दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारका और उत्तम नगर में सभा को संबोधित करेंगे। जबकि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली के सदर बाजार, चावड़ी बाजार और करोल बाग में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। इसी प्रकार दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी दिल्ली के लक्ष्मीनगर, कृष्णा नगर, विश्वास नगर और शाहदरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और श्याम जाजू भी दिल्ली में दो-दो सभा करेंगे।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी में दंगल जारी है। चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी पूरी स्टार प्रचारकों की की ताकत झोंक दी है। बताया जा रहा है कि योगी दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाकों में भी प्रचार करेंगे, जिसमें जामिया नगर और शाहीन बाग शामिल हो सकता है।सीएम योगी 1 से 4 फरवरी तक कई सभाएं करने वाले हैं।

सभी चुनावी विशलेषकों ने अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी को साफ़ संकेत दिया है कि भाजपा नेतृत्व ने हिंदुत्व कार्ड का परीक्षण करने का फैसला किया है।उन्होंने सभी स्तरों पर विस्तृत चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया है कि केजरीवाल की मुफ्त बिजली, पानी, महिलाओं के लिए बस का सफर आदि को उनसे अधिक सुविधाएं मुफ्त देने का वादा करके प्रतिकार नहीं किया जा सकता है। इसी वजह से शाहीन बाग को परीक्षण केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया और पार्टी को उम्मीद है कि ध्रुवीकरण वोटिंग का पैटर्न तय करेगा। 

भगवा खेमा यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि दिल्ली चुनाव वास्तव में भारत और पाकिस्तान के बिच का मुकाबला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एक ही भाषा बोल रहे हैं। मॉडल टाउन से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा पहले ही एफआईआर के साथ दो दिन के प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का सीएए पर लोगों को गुमराह करने के लिए विपक्ष पर हमला बहुत संभलकर और सीमित है।  

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया