लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: तेजस्वी यादव करेंगे रोड शो और रैलियां, कांग्रेस और राजद में गठबंधन

By भाषा | Updated: February 1, 2020 16:12 IST

कांग्रेस ने पहली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये राजद के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस 66 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि राजद उत्तम नगर, पालम, किराड़ी और बुराड़ी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जहां, पूर्वांचलियों की अच्छी खासी आबादी है।

Open in App
ठळक मुद्देराजद के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि यादव रविवार को पालम में रोडशो करेंगे।सोमवार को विकासपुरी में राजद-कांग्रेस की संयुक्त जनसभा आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादवदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी और कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में यहां दो रोड शो और दो रैलियां करेंगे।

कांग्रेस ने पहली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये राजद के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस 66 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि राजद उत्तम नगर, पालम, किराड़ी और बुराड़ी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जहां, पूर्वांचलियों की अच्छी खासी आबादी है।

राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि यादव रविवार को पालम में रोडशो करेंगे जबकि सोमवार को विकासपुरी में राजद-कांग्रेस की संयुक्त जनसभा आयोजित की जाएगी।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की मौजूदगी में झा ने कहा कि दोनों पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस-राजद उम्मीदवारों के लिये प्रचार करेंगे। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव दिल्ली में 2 से 4 फरवरी के बीच रोडशो और जनसभाएं करेंगे। दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होना है जबकि 11 फरवरी को नतीजे घोषित किये जाएंगे। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआरजेडीकांग्रेसतेजस्वी यादवआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल