दिल्ली चुनावः सुरजेवाला ने कहा, कांग्रेस दिल्ली में सबको चौका सकती है, जैसे हरियाणा में किया था
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 6, 2020 08:18 PM2020-02-06T20:18:44+5:302020-02-06T20:18:44+5:30
दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को शाम को प्रचार थम गया। सुरजेवाला ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा, “ हरियाणा में कुछ चैनल कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें दे रहे थे, लेकिन हमने 31 सीटें जीतीं। यह फिर से होने जा रहा है।”
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया कि कांग्रेसदिल्ली में उसी तरह से सबको चौका सकती है, जैसे पिछले साल हरियाणा में किया था।
दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को शाम को प्रचार थम गया। सुरजेवाला ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा, “ हरियाणा में कुछ चैनल कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें दे रहे थे, लेकिन हमने 31 सीटें जीतीं। यह फिर से होने जा रहा है।”
केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा व दिल्ली की सत्ता पर काबिज़ ‘आप’ को “झूठों की सरकार और झूठों के सरदार’ बताते हुए सुरजेवाला ने उन पर दिल्ली में स्वास्थ्य, प्रदूषण से राहत देने, शिक्षा, पीने के साफ पानी की आपूर्ति और सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में नाकाम रहने का आरोप लगाया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह “दहशत’ में हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इस बार भी भाजपा तीन से ज्यादा सीटें नहीं जीत सकती है, जो उसने 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीतीं थी।