लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी नहीं उतरे प्रचार में, कांग्रेस के बड़े चेहरे गायब, भाजपा और आप ने झोंकी ताकत

By भाषा | Updated: January 29, 2020 20:57 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने अब तक एक भी सभा दिल्ली में नहीं की है। मतदान में सिर्फ नौ दिन बचे हुए हैं और ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जोरदार ढंग से प्रचार कर रहे हैं। वह सभाएं करने के साथ ही रोडशो और टाउनहॉल बैठकें कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसत्ता में वापसी करने का प्रयास कर रही भाजपा के तकरीबन सभी शीर्ष नेता चुनाव प्रचार में उतर गए हैं।पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह लगातार सभाएं कर रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक तरफ जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) ने पूरी ताकत झोंक दी है और उनके सभी बड़े नेता प्रचार अभियान में जुटे हैं, वहीं कांग्रेस के सभी बड़े चेहरे राष्ट्रीय राजधानी के चुनावी समर से गायब हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने अब तक एक भी सभा दिल्ली में नहीं की है। मतदान में सिर्फ नौ दिन बचे हुए हैं और ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जोरदार ढंग से प्रचार कर रहे हैं। वह सभाएं करने के साथ ही रोडशो और टाउनहॉल बैठकें कर रहे हैं।

दूसरी तरफ, 21 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने का प्रयास कर रही भाजपा के तकरीबन सभी शीर्ष नेता चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह लगातार सभाएं कर रहे हैं वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार में लगे हैं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आगामी दो फरवरी से चुनाव प्रचार कर सकते हैं। दिल्ली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जल्द ही दिल्ली में सभाएं और रोडशो करेंगे। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअमित शाहजेपी नड्डासोनिया गाँधीप्रियंका गांधीराहुल गांधीराजनाथ सिंहअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं