लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: दिल्ली में कांग्रेस के साथ राजद का गठबंधन, इन चार सीटों पर लड़ेगी चुनाव

By भाषा | Updated: January 19, 2020 22:19 IST

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि गठबंधन कांग्रेस को आप को चुनौती देने के उसके प्रयासों में मदद करेगा और भरोसा जताया कि उनकी पार्टी दिल्ली में सरकार बनाएगी।

Open in App

बिहार के बाहर कदम रखने के अपने प्रयासों के तहत, लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन में विधानसभा की चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान आठ फरवरी को होगा। राजद के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा कि राजद ने शुरुआत में कांग्रेस से दिल्ली में 10 प्रतिशत सीट मांगी थी लेकिन अंत में यह तय हुआ कि पार्टी चार सीटों - बुराड़ी, किराड़ी, पालम और उत्तमनगर से लड़ेगी।

उन्होंने कहा, “इन चार सीटों के लिए हमारे पास 39-40 प्रत्याशियों की सूची है और हमारा एसडब्ल्यूओटी (ताकत, कमजोरी, अवसर, जोखिम) विश्लेषण जारी है। हम सोमवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे।” दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार है। राजद दिल्ली में पूर्वांचली मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या होने का लाभ लेना चाहती है और अपने वरिष्ठ गठबंधन सहयोगी की मदद से शहर में अपना खाता खोलने की उम्मीद कर रही है।

झा ने कहा, “हम सभी चार सीटों पर अच्छी टक्कर देंगे।” कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि गठबंधन कांग्रेस को आप को चुनौती देने के उसके प्रयासों में मदद करेगा और भरोसा जताया कि उनकी पार्टी दिल्ली में सरकार बनाएगी। कांग्रेस ने 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार तक शासन किया है। वह पहली बार किसी अन्य पार्टी के साथ दिल्ली में विधानसभा चुनाव में उतर रही है।

सीएए और एनआरसी के खिलाफ “खुल कर नहीं बोलने” के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “हम केजरीवाल के विरोधी नहीं हैं लेकिन हमें मूलभूत मुद्दों पर उनकी चुप्पी पसंद नहीं है जिन पर फिलहाल बातचीत चल रही है।” राजद की दिल्ली में मौजूदगी रही थी और उसने यहां चुनााव भी लड़ा था। चुनाव पूर्व हुए गठबंधन में उसे मिली सीटों में से, पार्टी किराड़ी, बुराड़ी और पालम सीटों पर चुनाव लड़ चुकी है लेकिन उसे हार मिली थी। भाषा नेहा उमा उमा

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आरजेडीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल