लाइव न्यूज़ :

बस दो आदमी हैं जो 10 घण्टे झूठ बोल देंगे और पानी की जरूरत नहीं होगी, मोदी और केजरीवालः राहुल गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 20:15 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने एक साथ मटिया महल में चुनावी रैली को संबोधित किया। कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम एकता के कारण देश आजाद हुआ है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राजनीति नफरत के इर्दगिर्द घूमती है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मटिया महल में चुनावी रैली को संबोधित किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली में आप और केंद्र में मोदी सरकार केवल झूठ बोलने में माहिर है।

दिल्ली चुनाव में प्रचार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बस दो आदमी हैं जो 10 घण्टे झूठ बोल देंगे और पानी की जरूरत नहीं होगी, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। ये दोनों नेता हर मामले में माहिर हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने एक साथ मटिया महल में चुनावी रैली को संबोधित किया। कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। केरल से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम एकता के कारण देश आजाद हुआ है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राजनीति नफरत के इर्दगिर्द घूमती है और उनकी एक ही रणनीति है, ‘लोगों को बांटो’। 

दिल्ली विधानसभा के लिए आठ फरवरी को होने वाले मतदान से पहले पूर्वी दिल्ली के कोंडली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने 15 साल (1998-2013) के शासन में दिल्ली को मेट्रो सहित आधुनिक अवसंरचना दी। उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल की राजनीति नफरत के आसपास घूमती है। मोदी और केजरीवाल का एक ही फंडा (रणनीति) है- लोगों को बांटो। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीनरेंद्र मोदीराहुल गांधीसोनिया गाँधीअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह