दिल्ली चुनाव: नीतीश कुमार का केजरीवाल पर निशाना, कहा-अपना वोट बर्बाद ना होने दें

By भाषा | Updated: February 2, 2020 20:06 IST2020-02-02T20:06:48+5:302020-02-02T20:06:48+5:30

जदयू प्रमुख कुमार आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार एस सी एल गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार के लिए आये हुए थे। गुप्ता दक्षिण दिल्ली के संगम विहार विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं।

Delhi elections: Nitish Kumar targets Kejriwal, says don't let your vote go to waste | दिल्ली चुनाव: नीतीश कुमार का केजरीवाल पर निशाना, कहा-अपना वोट बर्बाद ना होने दें

भाजपा दिल्ली में विधानसभा चुनाव जदयू और लोकजनशक्ति पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ रही है।

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि कुछ लोगों की दिलचस्पी प्रचार में है। उन्होंने साथ ही दिल्ली सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों के दौरान किये गए कार्य पर सवाल भी उठाया।

जदयू प्रमुख कुमार आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार एस सी एल गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार के लिए आये हुए थे। गुप्ता दक्षिण दिल्ली के संगम विहार विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। कुमार ने केजरीवाल का नाम लिये बिना कहा, ‘‘कुछ लोगों की दिलचस्पी प्रचार और विज्ञापन में अधिक है। हम वह नहीं करते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों को दिल्ली में शासन का जनादेश मिला उन्होंने कुछ नहीं किया।’’ भाजपा दिल्ली में विधानसभा चुनाव जदयू और लोकजनशक्ति पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ रही है।

कुमार ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद बिहार ने शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य के क्षेत्रों तथा सड़क और परिवहन आधारभूत ढांचे के मामले में अभूतपूर्व काम किया है। जनसभा में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और लोजपा नेता चिराग पासवान भी मौजूद थे। 

Web Title: Delhi elections: Nitish Kumar targets Kejriwal, says don't let your vote go to waste

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे