Delhi Elections: सीएम योगी आदित्यनाथ का AAP पर हमला, कहा- शाहीन बाग जैसे चीजें करा कर अराजकता फैला रहे हैं केजरीवाल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2020 19:33 IST2020-02-02T19:13:50+5:302020-02-02T19:33:46+5:30
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार (2 फरवरी) को सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी सरकार में रहते हुए शाहीन बाग जैसी घटनाओं को अंजाम देकर दिल्ली में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Delhi Elections: सीएम योगी आदित्यनाथ का AAP पर हमला, कहा- शाहीन बाग जैसे चीजें करा कर अराजकता फैला रहे हैं केजरीवाल
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार (2 फरवरी) को सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी दिल्ली में अराजकता फैलाना चाहते हैं। शाहीन बाग जैसे चीजें करके वो अराजकता फैलाना चाहते हैं।
वहीं, योगी आदित्याथ ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि शाहीन बाग में केजरीवाल खिला रहे हैं।
Uttar Pradesh Chief Minister & BJP leader, Yogi Adityanath in Badarpur, Delhi: Arvind Kejriwal & his aides, while being in the Government, are trying to create anarchy in Delhi by orchestrating incidents like Shaheen Bagh. #DelhiElectionspic.twitter.com/s8Ta33UwsT
— ANI (@ANI) February 2, 2020
वहीं, दिल्ली में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार न होने के बावजूद भी मोदी जी ने दिल्ली की 1,731 अनाधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किया, 40 लाख लोगों को मकान का ह़क दिलाया। उन्होंने कहा कि मोदी जी देश को दुनिया में स्थापित कर रहे हैं और देश की राजधानी दिल्ली की गरिमा को आगे बढ़ाने का काम भी मोदी जी ही कर सकते हैं।
जेपी नड्डा ने कहा कि हमें दुःख होता है ये जानकर कि 21 महानगरों में सबसे जहरीला पानी दिल्ली का है। दुःख होता है कि दिल्ली में वायु प्रदुषण 600 से अधिक होता है और यहां के मुख्यमंत्री ऑड-ईवन चलवाते है।