Delhi Elections: सीएम ममता ने कहा, लोकतंत्र की जीत, जो वादे पूरे करते हैं, जीत उन्हीं को मिलती है

By भाषा | Updated: February 11, 2020 15:13 IST2020-02-11T15:13:16+5:302020-02-11T15:13:16+5:30

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख बनर्जी ने कहा कि धर्म और विभाजनकारी राजनीति का दांव खेल रहे नेताओं को इस संकेत को समझना चाहिए को जो अपने वादे पूरे करते हैं, जीत उन्हीं को मिलती है। उन्होंने ट्वीट किया, “बधाई अरविंद केजरीवाल क्योंकि दिल्ली के परिणाम आम आदमी पार्टी को फिर से जबर्दस्त बहुमत के साथ दिल्ली चुनाव 2020 जिताते हुए दिखा रहे हैं।

Delhi Elections: CM Mamta said, victory of democracy, who fulfills the promise, wins only | Delhi Elections: सीएम ममता ने कहा, लोकतंत्र की जीत, जो वादे पूरे करते हैं, जीत उन्हीं को मिलती है

भाजपा ने दिल्ली में छात्रों और महिलाओं का शोषण किया।

Highlightsदिल्ली में छात्रों, महिलाओं का उत्पीड़न करने के लिए भाजपा को करारा जवाब मिला: ममता।बनर्जी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एक के बाद एक राज्य भाजपा के हाथ से फिसल रहे है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में सत्ता में शानदार वापसी की राह पर दिख रहे आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को बधाई दी।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख बनर्जी ने कहा कि धर्म और विभाजनकारी राजनीति का दांव खेल रहे नेताओं को इस संकेत को समझना चाहिए को जो अपने वादे पूरे करते हैं, जीत उन्हीं को मिलती है। उन्होंने ट्वीट किया, “बधाई अरविंद केजरीवाल क्योंकि दिल्ली के परिणाम आम आदमी पार्टी को फिर से जबर्दस्त बहुमत के साथ दिल्ली चुनाव 2020 जिताते हुए दिखा रहे हैं।

घृणा भाषणों और विभाजनकारी राजनीति के जरिए धर्म पर खेल खेल रहे नेताओं को इस इशारे को समझना चाहिए कि जो वादे पूरे करता है उसी को फल मिलता है।’’ इससे पहले बनर्जी ने बांकुरा जिले में संवददाताओं से कहा कि लोगों ने भाजपा की नीतियों को खारिज कर दिया और यह “लोकतंत्र की जीत है।”

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में आप की सत्ता में वापसी लगभग तय है जहां पार्टी को 70 में से 61 सीटों पर और भाजपा को 09 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।

दिल्ली में छात्रों, महिलाओं का उत्पीड़न करने के लिए भाजपा को करारा जवाब मिला: ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की निश्चित हार को लेकर उसका उपहास उड़ाया और कहा कि भगवा पार्टी को राष्ट्रीय राजधानी में छात्रों और महिलाओं का उत्पीड़न करने के लिए ‘‘करारा जवाब’’ मिला है।

बनर्जी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एक के बाद एक राज्य भाजपा के हाथ से फिसल रहे है, पार्टी जल्द ही अपने नियंत्रण वाले सभी राज्यों को खो देगी। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने दिल्ली में छात्रों और महिलाओं का शोषण किया।

पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारा जवाब मिला है। बंगाल में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को इसी तरह के परिणामों का सामना करना होगा। केवल विकास के कदम ही लोगों पर छाप छोड़ेंगे, सीएए, एनआरसी और एनपीआर को खारिज कर दिया जायेगा।’’ 

 

Web Title: Delhi Elections: CM Mamta said, victory of democracy, who fulfills the promise, wins only

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे