लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः सीएम केजरीवाल ने कहा-झाड़ू का बटन इतने ज़ोर से दबाएं कि हम 2015 का रिकॉर्ड तोड़ दें

By भाषा | Updated: January 27, 2020 18:53 IST

‘आप’ प्रमुख केजरीवाल ने उत्तर दिल्ली के नरेला और बवाना इलाकों में रोड शो किया। उन्होंने कहा, “झाड़ू का बटन इतने ज़ोर से दबाएं कि हम 2015 का रिकॉर्ड तोड़ दें।” केजरीवाल ने ठंड और हल्की बारिश के बावजूद रोड शो में आने के लिए लोगों का आभार जताया।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल नेवी ब्लू रंग की जीप में खड़े थे और उनका रोड शो पतली गलियों से गुज़र रहा था।इस दौरान उन्होंने लोगों की तरफ हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को लोगों से कहा कि वे आठ फरवरी को ईवीएम पर झाड़ू के सामने वाला बटन इतनी ज़ोर से दबाएं कि आम आदमी पार्टी (आप) 67 सीटें जीतने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दे।

‘आप’ प्रमुख केजरीवाल ने उत्तर दिल्ली के नरेला और बवाना इलाकों में रोड शो किया। उन्होंने कहा, “झाड़ू का बटन इतने ज़ोर से दबाएं कि हम 2015 का रिकॉर्ड तोड़ दें।” केजरीवाल ने ठंड और हल्की बारिश के बावजूद रोड शो में आने के लिए लोगों का आभार जताया।

केजरीवाल नेवी ब्लू रंग की जीप में खड़े थे और उनका रोड शो पतली गलियों से गुज़र रहा था। इस दौरान उन्होंने लोगों की तरफ हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया और लोगों से हाथ मिलाया। उनके साथ नरेला के विधायक शरद चौहान और बवाना के विधायक राम चंदर थे। झाड़ू ‘आप’ का चुनाव चिन्ह है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल