लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः सीएम केजरीवाल ने कहा, लोग जानना चाहते हैं कि भाजपा का मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन

By भाषा | Updated: February 6, 2020 13:57 IST

भाजपा ने विधानसभा चुनावों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की, नतीजे बताएंगे कि वह सफल हुई या नहीं। अगर ‘आप’ सत्ता में वापस आई तो दिल्ली सरकार की ‘‘निशुल्क योजनाएं’’ जारी रहेंगी, अगर जरूरत पड़ी तो हम और योजनाएं लाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने पूछा कि अमित शाह को शाहीन बाग सड़क खाली कराने से क्या चीज रोक रही है।केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को कहा कि भाजपा में कोई भी मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है।

दिल्ली की 70 सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होगी। केजरीवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा। उन्होंने पूछा कि क्या होगा अगर वह संबित पात्रा या अनुराग ठाकुर हुए।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव का ध्रुवीकरण करने की कोशिश भी की और नतीजे बताएंगे कि वह सफल हुए या नहीं। केजरीवाल ने कहा, ‘‘आप के मतदाता वे हैं जो अच्छी शिक्षा, चिकित्सीय सुविधा, आधुनिक सड़कें, 24 घंटे बिजली चाहते हैं।’’

शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ जारी प्रदर्शन पर आप के संयोजक ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की वजह भाजपा ने सड़कें साफ नहीं कराई है। केजरीवाल ने पूछा, ‘‘गृह मंत्री अमित शाह को मार्ग साफ करने से क्या रोक रहा है? सड़क जाम रखने में अमित शाह का क्या हित छुपा है? वे दिल्ली के लोगों को परेशान और प्रदर्शन पर गंदी राजनीति क्यों करना चाहते हैं?’’

भाजपा पर प्रहार जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी के नेता दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को ‘‘पूरी तरह भूल गए’’ हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘‘ आप के सत्ता में वापस आने पर दिल्ली सरकार ‘‘मुफ्त योजनाएं’’ जारी रखेंगी, हम ऐसी जरूरत पड़ी तो ऐसी और योजनाएं लाएंगे।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा में कोई भी दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि भाजपा का मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन होगा, उन्होंने पूछा कि क्या होगा अगर वह (भाजपा) संबित पात्रा या अनुराग ठाकुर को चुनती है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि अमित शाह को शाहीन बाग सड़क खाली कराने से क्या चीज रोक रही है। भाजपा ने विधानसभा चुनावों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की, नतीजे बताएंगे कि वह सफल हुई या नहीं। अगर ‘आप’ सत्ता में वापस आई तो दिल्ली सरकार की ‘‘निशुल्क योजनाएं’’ जारी रहेंगी, अगर जरूरत पड़ी तो हम और योजनाएं लाएंगे।

 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदीअमित शाहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं