लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: CM केजरीवाल ने ‘गारंटी कार्ड’ जारी किया, छात्रों के लिए मुफ्त बस सफर, मोहल्ला मार्शलों का वादा

By भाषा | Updated: January 19, 2020 16:21 IST

CM केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं दिल्ली के लोगों को 10 गारंटी दे रहा हूं। यह कोई घोषणापत्र नहीं है। हम वृहद घोषणापत्र अगले सात से 10 दिनों में जारी करेंगे। घोषणापत्र में और चीजें होंगी, विशेष तौर पर छात्रों, शिक्षकों आदि के लिए। यह सभी के लिए होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक गारंटी कार्ड जारी किया केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं दिल्ली के लोगों को 10 गारंटी दे रहा हूं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक गारंटी कार्ड जारी किया जिसमें 10 वादे सूचीबद्ध किये गए हैं। इन वादों में छात्रों के लिए मुफ्त बस सफर और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘‘मोहल्ला मार्शल’’ की तैनाती शामिल है जो उनकी पार्टी ‘आप’ दिल्ली में फिर से चुनकर आने पर पूरे करेगी।

कार्ड ‘‘केजरीवाल की 10 गारंटी’’ में 200 यूनिट तक की बिजली मुफ्त योजना जारी रखने, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं, दो करोड़ पौधे लगाने, स्वच्छ यमुना नदी और अगले पांच वर्ष के दौरान दिल्ली में प्रदूषण कम करने का वादा शामिल है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं दिल्ली के लोगों को 10 गारंटी दे रहा हूं। यह कोई घोषणापत्र नहीं है। हम वृहद घोषणापत्र अगले सात से 10 दिनों में जारी करेंगे। घोषणापत्र में और चीजें होंगी, विशेष तौर पर छात्रों, शिक्षकों आदि के लिए। यह सभी के लिए होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष कह रहा है कि हमारी कई योजनाएं 31 मार्च तक ही चलेंगी, इसलिए यह हमारी गारंटी है कि ये योजनाएं अगले पांच वर्षों तक चलती रहेंगी। 24 घंटे बिजली जारी रहेगी और 200 यूनिट बिजली मुफ्त योजना भी जारी रहेगी।’’

‘‘गारंटी कार्ड’’ में 11 हजार से अधिक बसें और दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की लंबाई 500 किलोमीटर से अधिक बढ़ाने का वादा भी शामिल है। केजरीवाल ने कार्ड उस पर हस्ताक्षर करने के बाद इसे जारी किया। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां