लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: बदरपुर MLA नारायण दत्त पर लाठी-डंडों से हमला, मनीष सिसोदिया पर टिकट बेचने का लगाया था आरोप

By स्वाति सिंह | Updated: February 6, 2020 07:59 IST

नारायण दत्त शर्मा वही विधायक हैं जिन्होंने कुछ दिनों पहले मनीष सिसोदिया पर 20 करोड़ में बदरपुर की टिकट भू-माफियाओं को बेचने का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देनारायण दत्त शर्मा ने बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया।इस हमले में बसपा प्रत्याशी शर्मा को काफी चोट आई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहला हिंसा का मामला सामने आया है। बदरपुर विधानसभा सीट से बहुजन समाजपार्टी (BSP) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नारायण दत्त शर्मा ने बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया। शर्मा ने कहा कि बीती रात वाहनों पर सवार आठ-दस लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में बसपा प्रत्याशी शर्मा को काफी चोट आई है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीएसपी उम्मीदवार ने बताया कल रात को लौटते समय उनकी गाड़ी पर हमला किया गया। इस हमले में कांच के टुकड़ों के कारण मैं घायल हो गया। मुझे संदेह है कि जिन लोगों के खिलाफ मैं चुनाव लड़ रहा हूं, वे इसके पीछे हैं।'

बता दें कि शर्मा वही विधायक हैं जिन्होंने कुछ दिनों पहले मनीष सिसोदिया पर 20 करोड़ में बदरपुर की टिकट भू-माफियाओं को बेचने का आरोप लगाया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बदरपुर से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक एन डी शर्मा का टिकट कट गया, जिसके बाद उन्होंने पार्टी पर खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया। शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया था कि मनीष सिसोदिया ने उन्हें अपने आवास पर बुलाया था और कहा कि राम सिंह (जिन्हें बदरपुर से टिकट दिया गया है) 20-21 करोड़ रुपये देकर उनके निर्वाचन क्षेत्र का टिकट चाहते हैं। सिसोदिया ने एनडी शर्मा से 10 करोड़ रुपये की मांग रखी थी, जिसको उन्होंने देने से मना कर और वहां से चले आए।

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की जा चुकी है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। 

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर हैं। दिल्ली विधानसभा के लिए इस बार कुल मतदान केंद्रों की संख्या 13,750 है । साल 2015 में मतदान केंद्रों की संख्या 11,763 थी। इस प्रकार से इनमें 16।89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीबीएसपीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन