लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः भाजपा का वादा, गरीब छात्राओं को फ्री में देंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी, 2 रुपये किलो आटा, जानिए क्या-क्या है पिटारा में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2020 17:45 IST

इस मौके पर भाजपा से दिग्गज नेता मौजूद थे। गडकरी ने कहा कि दिल्ली देश का हृदय है और ये एक ऐसा शहर है जो सभी हिन्दुस्तानियों के लिए अभिमान का विषय है। पुराने इतिहास से लेकर पूरे देश का इतिहास दिल्ली से जुड़ा हुआ है और भाजपा का इतिहास भी दिल्ली से ही जुड़ा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि दिल्ली में पीने के पानी की समस्या बहुत गंभीर है।भाजपा ने कहा कि दिल्ली-मुंबई के बीच हाईवे का काम शुरू होगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र ‘दिल्ली संकल्प पत्र’ जारी किया और गरीबों के लिए दो रूपये प्रति किलो के भाव से अच्छा आटा और हर घर को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करने का वादा किया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रकाश जावडेकर, हर्षवर्धन और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी व सांसदों की उपस्थिति में पार्टी का ‘दिल्ली संकल्प पत्र’ जारी किया गया। गडकरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी राष्ट्रीय राजधानी के विकास की ‘बुलेट ट्रेन’ चलाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा का इतिहास दिल्ली से जुड़ा रहा है। भाजपा दिल्ली की तकदीर बदल देगी। ’’ घोषणापत्र में कहा गया है कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो पार्टी गरीबों को दो रूपये प्रति किलो के भाव से गेहूं का आटा देगी। उसमें यह भी कहा गया है कि केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन की तर्ज पर पार्टी हर परिवार को स्वच्छ पेयजल भी देगी।

घोषणापत्र में भाजपा ने केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं -- आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि को भी लागू करने का वादा किया है। रोजगार बढ़ाने के लिए पार्टी सभी सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती करेगी। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, हर्षवर्धन और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा का घोषणापत्र 'दिल्ली संकल्प पत्र' जारी किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र ‘दिल्ली संकल्प पत्र’ जारी किया और कहा कि पार्टी दिल्ली की तकदीर बदल देगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रकाश जावडेकर, हर्षवर्धन और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी व सांसदों की उपस्थिति में पार्टी का ‘दिल्ली संकल्प पत्र’ जारी किया गया।

गडकरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी राष्ट्रीय राजधानी के विकास की ‘बुलेट ट्रेन’ चलाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा का इतिहास दिल्ली से जुड़ा रहा है। भाजपा दिल्ली की तकदीर बदल देगी। ’’

इस मौके पर भाजपा से दिग्गज नेता मौजूद थे। गडकरी ने कहा कि दिल्ली देश का हृदय है और ये एक ऐसा शहर है जो सभी हिन्दुस्तानियों के लिए अभिमान का विषय है। पुराने इतिहास से लेकर पूरे देश का इतिहास दिल्ली से जुड़ा हुआ है और भाजपा का इतिहास भी दिल्ली से ही जुड़ा हुआ है।

भाजपा के घोषणापत्र में गरीबों को दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से अच्छी गुणवत्ता का आटा, हर घर को स्वच्छ पानी देने का वादा किया गया है। तिवारी ने कहा कि कॉलेज जाने वाली गरीब छात्राओं को हम इलेक्ट्रिक स्कूटी मुफ्त में देंगे। व्यापार एवं उद्योग को प्रोत्साहन - 10 लाख व्यापारियों के दुकानों-दफ़्तरों को लीज़-होल्ड से फ़्रीहोल्ड कराने का कार्य युद्ध-स्तर पर किया जाएगा। 3 लाख घरेलू उद्योगों के लिए आवश्यक अनुमतियों को सरल बनाया जाएगा।

देश के केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि दिल्ली में पीने के पानी की समस्या बहुत गंभीर है। लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना थी जिसमें दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान इन राज्यों में 1970 से विवाद चल रहा था। यह ऐसी योजना थी कि अगर हिमाचल प्रदेश में प्रॉजेक्ट पूरा होता है तो दिल्ली में पीने के पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी।

भाजपा ने कहा कि दिल्ली-मुंबई के बीच हाईवे का काम शुरू होगा। कुछ चीजें फ्री करने से दिल्ली की तस्वीर नहीं बदलेगी। हम गांव, मजदूर, किसान का भविष्य बदलना चाहते हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि सीलिंग की समस्या को कानूनी रूप से सुलझाएंगे। जिन लोगों को पहले सस्ता गेहूं मिलता था, उन्हें 2 रुपये प्रतिकिलो आटा देंगे। दिल्ली में 200 नए स्कूल और 10 नए कॉलेज बनाएंगे।

ये ऐसी योजना थी कि अगर हिमाचल प्रदेश में प्रोजेक्ट पूरा होता है तो दिल्ली को 2070 तक पीने के पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी, इतना पानी यमुना से मिलने वाला है। मुझे खुशी है कि 28 अगस्त, 2018 को छह राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों को बुलाकर विवाद को सुलाझाए गए।

16 लेन के दिल्ली मेरठ रोड का अप्रैल में हम उद्घाटन करेंगे, इस 90 किमी के रोड के निर्माण में 8 हजार करोड़ रूपये की लागत आई है। इसके बन जाने के बाद 40 से 45 मिनट में दिल्ली से मेरठ का सफर पूरा हो सकेगा।

दिल्ली की तस्वीर को, दिल्ली की तकदीर को कोई चंद चीजें फ्री में बांटकर नहीं बदला जा सकता। दिल्ली का कंक्रीट भविष्य बनाने के लिए दूरगामी प्लानिंग लगेगी और वो सोच और विजन भाजपा ने बताई है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीनितिन गडकरीनरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया